लायंस क्लब बहरोड केसरी का पहला शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Aug 22, 2025 - 13:40
Aug 22, 2025 - 14:27
 0
लायंस क्लब बहरोड केसरी का पहला शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

  बहरोड (योगेश शर्मा)

बहरोड के शक्ति रिजॉर्ट में लायंस क्लब बहरोड केसरी के शपथ ग्रहण समारोह उड़ान- 2025 का आयोजन संपन्न हुआ | लायंस क्लब केसरी के नॉमिनेशन कमेटी अध्यक्ष लायन महेंद्र शर्मा ने बताया कि लायन ललित शर्मा को अध्यक्ष कर्मवीर यादव को सचिव डॉ. सौरभ गौड़ को कोषाध्यक्ष एवं अरविंद यादव को उपाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई । इस कार्यकारिणी में उपस्थित बोर्ड आफ डायरेक्टर्स को भी विधिवत शपथ डिलाकर क्लब को स्थापित किया गया बहरोड केसरी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन ललित शर्मा ने बताया कि हमारे प्रांत पाल PMJF लायन सुधीर बाजपेई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जबकि लायन डॉ. आशुतोष वशिष्ठ की-नोट स्पीकर रहे , जिन्होंने सभी को पद स्थापित किया ।
रीजन चेयरमैन लायन ओ.पी खंडेलवाल तथा जॉन अध्यक्ष केपी यादव विशिष्ट अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब बहरोड के अध्यक्ष ने सभा प्रारंभ की तथा केसरी द्वारा सेवा गतिविधि से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस कार्यक्रम में लायंस क्लब बहरोड केसरी के सभी सदस्य सहपरिवार उपस्थित रहे ।
केसरी के सचिव कर्मवीर यादव ने सचिव प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया और एक माह के अल्प समय में क्लब द्वारा अधिकतम की गई गतिविधियों को प्रस्तुत किया । सभी ने अपनी सहमति जाता कर क्लब के कार्यो को श्रेष्ठ बताया ।
अपने उद्बोधन में केसरी अध्यक्ष लाइन ललित शर्मा ने बताया कि हमारे क्लब के आगामी परमानेंट प्रोजेक्ट 1."निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा" 2."निशुल्क बालिका शिक्षा" 3."निशुल्क दंत चिकित्सा कैंप" 4."पौधारोपण" एवं उनकी देखभाल 5."ब्लड डोनेशन कैंप"  6."प्रभु जनों को भोजन" तथा 7."निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर" का आयोजन किया जाएगा ।
लायंस क्लब केसरी एक ऊंची उड़ान भरने के प्रयास में है प्रत्येक शौषित और वंचित वर्ग तक हमारी सेवाएं अवश्य पहुंचेंगे ऐसा हमारा विश्वास है। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब अलवर ,लायंस क्लब भिवाड़ी, लायंस क्लब कोटपुतली ,लायंस क्लब खैरथल, भारत विकास परिषद, मानव सेवा संस्था ,मानव जागृति मंच ,मंथन फाउंडेशन एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं से आए हुए अतिथियों का सम्मान किया गया।
 लायंस क्लब बहरोड के वरिष्ठ लायन डॉ. सुरेंद्र यादव ,कमल शर्मा, मनोज शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल ,राजकुमार जिंदल एवं अन्य लायन साथी मौजूद रहे । लायंस क्लब बहरोड केसरी के लायन महेंद्र शर्मा ,ललित शर्मा, कर्मवीर यादव , डॉ सौरभ गौड़ ,अरविंद यादव ,केपी बर्वे , डॉ संजय यादव ,बालकिशन वर्मा, संदीप यादव  , पवन भारद्वाज ,हेमकरण नागर ,अंकुर जैन ,कृष्ण शर्मा ,भगवान राजपुरोहित, केशव शर्मा ,जितेंद्र यादव, अनिल सेन ,मनीष शर्मा ,विजय गोयल, संजय अग्रवाल ,अमित शर्मा ,खुशवंत सिंह ,करण सिंह , रामकिशन शर्मा ,रवि यादव, महेंद्र यादव, ज्ञानेश्वर अग्रवाल मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................