राजस्थान में छात्र संघ बहाल करने कई मांगों को लेकर एनएसयूआई ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
अलवर (अमित भारद्वाज)
राजस्थान में छात्र संघ बहाल करने और भर्तृहरि धाम से जुड़ी मुख्य मांगों को लेकर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सतीश पटेल रामगढ़िया और डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर के नेतृत्व में प्रवेश द्वार से मुख्यमंत्री तक पैदल यात्रा कर राजस्थान सरकार के लिए सद्बुद्धि यज्ञ सरिस्का अभ्यारण का नामकरण भर्तृहरिअभ्यारण करने, CTH जैसी महत्वपूर्ण मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान NSUI प्रदेश प्रवक्ता अमरदीप परिहार , महेश पटेल , संतराम गुर्जरबास , डॉ राज , बनवारी बैनीवाल,शंकर चौधरी, कुलदीप सैन, नरेश फागना, बादल प्रजापत,रोहित लखेरा , विजय दायमा आदि मौजूद रहे।

