70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: 600 मीटर दौड़ में कठूमर के आकिब खान ने जीता स्वर्ण पदक; राज्य स्तर पर चयन की जगी उम्मीद

Oct 11, 2026 - 18:01
 0
70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता: 600 मीटर दौड़ में कठूमर के आकिब खान ने जीता स्वर्ण पदक; राज्य स्तर पर चयन की जगी उम्मीद

कठूमर (दिनेश लेखी)। अलवर जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दीगावड़ा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में कठूमर क्षेत्र के नगला मुसेला निवासी छात्र आकिब खान पुत्र अय्यूब खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। माध्यमिक श्री आदर्श विद्यापीठ, कठूमर के छात्र आकिब की इस स्वर्णिम सफलता से विद्यालय परिवार, ग्रामीणों और क्षेत्र के खेलप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

600 मीटर दौड़ के फाइनल में दिखाया दम

कोच भारत कुमार ने बताया कि 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित हो रही इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता की 600 मीटर दौड़ के कड़े मुकाबले में आकिब खान ने अपनी उत्कृष्ट गति, सहनशक्ति और खेल कौशल का परिचय दिया। प्रतिस्पर्धियों को पछाड़ते हुए उन्होंने फाइनल दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

राज्य स्तर पर पेश करेंगे दावेदारी

जिला स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने के बाद अब आकिब खान का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए लगभग तय माना जा रहा है। विद्यालय निदेशक रामसिंह सैनी और प्रबंधक भुवनेश कुमार सैनी ने आकिब की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की प्रतिभाएं यदि सही प्रशिक्षण और अनुशासन से मेहनत करें तो वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आकिब राज्य स्तर पर भी अलवर जिले का नाम रोशन करेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................