छाहर्रीन धाम हनुमानजी महाराज का मेला 26अगस्त को आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़-माचाडी सड़क मार्ग के मध्य स्थित छाहरीन ढां हनुमान मंदिर पर 26 अगस्त को विशाल मेला आयोजित होगा। पण्डित रामावतार शर्मा ने बताया कि मेले से पूर्व 24 अगस्त को ध्वज व कलश यात्रा का आयोजन होगा एवं इसी दिन रामायण पाठ प्रारंभ होगी। 25 अगस्त को हवन, प्रसाद वितरण एवं सुंदरकांड पाठ आयोजित होंगे। 26 अगस्त को कस्बे के मेला का चौराहा स्थित सैनी धर्मशाला से शोभायात्रा आरंभ होगी। यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र विभिन्न संजीव झांकियां रहेगी। जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए हनुमान मंदिर पहुँचेगी। जहां मेला प्रारंभ होगा।