राजस्थान दिवस समारोह 2026; पाँच दिवसीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

Mar 12, 2026 - 18:49
 0
राजस्थान दिवस समारोह 2026; पाँच दिवसीय कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान दिवस समारोह 2026 के अवसर पर जिले में 15 से 19 मार्च तक समारोहपूर्वक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जायेगें जिसके लिए जिला कलक्टर कमर चौधरी विभागवार अधिकारियांें को जिम्मेदारी तय कर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
जिला कलक्टर ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों के सफल आयोजनों एवं राज्य स्तरीय समारोह के सीधे प्रसारण तथा संवाद हेतु जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नियुक्त पर्यवेक्षण व नोडल अधिकारी कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु की जाने वाली समस्त तैयारियां समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में 15 मार्च को राजस्थान दिवस के शुभारंभ अवसर पर विकसित राजस्थान रन, राजस्थान को जानें डिजीटल क्विज स्कूल कॉलेज स्तर पर, निबंध, भाषण एवं चित्रकारी प्रतियोगिता तथा विश्वप्रिय शास्त्री पार्क में ओडीओपी मेला व प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 16 मार्च को जिला स्तर पर वीसी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थानी जनजातीय गौरव दिवस का बांसवाडा से सीधा प्रसारण, 17 मार्च को जयपुर से युवा सम्मेलन का सीधा प्रसारण, राजस्थान को जानें-क्विज तथा वीसी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योगपतियों के साथ संवाद व निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र हस्तांतरण संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। 
जिला कलक्टर ने बताया कि 18 मार्च को पुलिस परेड ग्राउन्ड में किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस के तहत किसान एवं पशुपालक जनसभा एवं संवाद, विकास कार्यों का शुभारंभ अथवा शिलान्यास, योजनाओं का प्रचार-प्रसार आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी दिन राजकीय मंदिरों में भी आरती कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को जिला स्तर पर वीसी के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्थान दिवस मुख्य समारोह लाभार्थी सम्मेलन जालोर से लाभार्थियों के साथ संवाद एवं लाभ हस्तांतरण तथा किला स्थित किशोरी महल प्लाजा में सांस्कृतिक व आतिशबाजी कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................