अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही ,तीन टैक्टर मय ट्रॉलियों पत्थर खण्डा सहित जप्त
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
उपवन संरक्षक भरतपुर के निर्देशन एंव क्षेत्रीय वन अधिकारी नदबई के नेतृत्व मे अवैध खनन के विरूद्ध वनपाल नाका हलैना ने कार्रवाई कर तीन टैक्टर मय ट्रॉलियों पत्थर खण्डा से भरी हुई को राजस्थान वन अधिनियम के तहत जप्त किया गया। नरेश सैनी फॉरेस्टर ने बताया की अवैध खनन की रोकथाम हेतु गश्त के दौरान डेहरा मोड़ के पास दो टैक्टर मय ट्रॉली पत्थर से भरे हुए दिखाई दिए । ट्रैक्टर -ट्रालियों को रोककर पत्थर खंडाओं के वैध दस्तावेज मागें। वैध दस्तावेज मांगने पर चालक ने दस्तावेज न होना बताया । एक टैक्टर मय ट्रॉली पत्थर खण्डा से भरी हुई को भुसावर छोकरवाड़ा के पास रोका गया। जिसके पास पत्थर खंडा सम्बंधी दस्तावेज नहीं थे उक्त तीनो टैक्टरों को राजस्थान वन अधिनियम में जप्त किया गया। समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है । कार्रवाई में धर्मयुग वनरक्षक ,महावीर वनरक्षक शामिल थे।

