मन्दिर दर्शन करने जा रहे युवक पर आवारा सांड का हमला , युवक हुआ घायल

Aug 29, 2025 - 13:15
 0
मन्दिर दर्शन करने जा रहे युवक पर आवारा सांड का हमला , युवक हुआ घायल

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

कस्बा वैर में आवारा सांड एवं गायों का जमघट होने से आम जनता परेशान हैं। बच्चे, बुजुर्ग, एवं महिलाओं का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। कस्बा के बाजार में एक आवारा सांड ने मन्दिर दर्शनों के लिए जा रहे युवक रोहित गोयल पुत्र त्रिलोक चंद गोयल पर हमला कर दिया। आवारा सांड के हमले में युवक रोहित गोयल के मुंह पर चोट लगी है। घायल युवक को तत्काल उपजिला अस्पताल वैर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।घायल युवक के भाई मोहित गोयल ने बताया कि बाजार का रास्ता दुकानदारों द्वारा तख्त लगाकर संकरा कर दिया गया है। बाजार में आमतौर पर आवारा पशु बैठे रहते हैं। प्रशासन इन आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए कोई  कार्रवाई नहीं करता। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आवारा पशुओं की समस्या से सम्पूर्ण कस्वा के लोग अत्यंत परेशान हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................