फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

Aug 29, 2025 - 13:13
 0
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुई आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
         राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जयंती के उपलक्ष्य  में खेल विभाग व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई l महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज चोपड़ा ने छात्राओं को विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए  खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया l महाविद्यालय में कबड्डी ,खो - खो, रस्साकसी, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़ आदि खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें महाविद्यालय के संकाय सदस्यों सहित महाविद्यालय में उपस्थित सभी छात्राओं ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l म्यूजिकल चेयर गेम्स में  बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं-मधु, अंजलि, शीतल, काजल ,मुस्कान गर्ग ,खामोश ,खुशी राजपूत में गुलशन बानो ने भाग लिया l जिसमें प्रथम स्थान पर खामोश, द्वितीय स्थान पर खुशी राजपूत व तृतीय स्थान पर गुलशन बानो रही l वहीं खो खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान गर्ग ने, द्वितीय स्थान अंजलि व तृतीय स्थान शीतल ने प्राप्त किया l खेल प्रभारी प्रो.मंजू गुर्जर व एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका गुप्ता का विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक आयोजित कराने में विशिष्ट योगदान रहा l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................