राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर तक होंगे कार्यक्रम आयोजित

Aug 29, 2025 - 13:21
 0
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 17 सितम्बर तक होंगे कार्यक्रम आयोजित
भरतपुर कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 29 अगस्त। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया मिशन के तहत युवाओं की फिटनेस गतिविधियों को जीवन शैली में उतारने के उद्देश्य से 21 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि भारत सरकार खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार फिट इंडिया मिशन के तहत युवाओं की फिटनेस गतिविधियों को जीवन शैली में उतारने के उद्देश्य एवं व्यक्तित्व नेतृत्व विकास करने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 21 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 21 दिवसीय कार्यक्रम 17 सितम्बर तक 21 थीमों के साथ आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विद्यालय के युवाओं द्वारा 21 दिवस तक किया जाना है।  जिससे युवाओं को जमीनी स्तर पर सक्षम एवं सशक्त कर विकसित भारत की संकल्पना को साकार किया जा सकें। उन्होंने खेल दिवस की गतिविधियों के सफल आयोजन हेतु संबंधित अधिकारियों को नेहरू युवा केन्द्र से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
कलेक्ट्रेट में हुआ कार्यक्रम-
मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित खेल दिवस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में जिला कलक्टर कमर चौधरी ने सभी कार्मिकों को स्वस्थ्य तन-मन के लिये एक घंटा खेलने की शपथ दिलायी। कलेक्ट्रेट में पुशअप और रस्सी कूद की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें प्रथम स्थान अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी का रहा। जिला कलक्टर ने सभी कार्मिकों को आव्हान किया कि स्वस्थ्य तन-मन के लिये जीवन में प्रतिदिन खेलों को भी महत्व दें। खेलों से एकाग्रता के साथ शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। जिला खेल अधिकारी अभिषेक ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी कार्मिकों ने नियमित कोई न कोई खेल जीवन अपनाने की शपथ ली तथा खेलों के महत्व को जन-जन तक पहुॅचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा सहित कलेक्ट्रेट परिसर के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................