नवचयनित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Aug 29, 2025 - 13:19
 0
नवचयनित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 29 अगस्त। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के मासिक एक्शन प्लान के अनुसार आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर द्वारा नवचयनित 13 पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एडीआर भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर में कराया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरूआत जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण केशव कौशिक के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके की गई। केशव कौशिक द्वारा पैरा लीगल वॉलिटियर्स स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के कर्तव्य एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर, महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय वैष्णवी शाह द्वारा संविधान एवं निशुल्क विधिक सहायता के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। अधिवक्ता मध्यस्थ राकेश सिंह द्वारा मध्यस्थता प्रक्रिया, लोक अदालत एवं स्थाई लोक अदालत के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। डिप्टी लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल पुनीत गर्ग द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। डिप्टी लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल पूर्णप्रकाश शर्मा द्वारा मासिक एक्शन प्लान में दी गई गातिविधियों, प्रचार-प्रसार संबंधित कार्य एवं विधिक जागरूकता शिविरों के बारे में सभी को अवगत कराया गया। सहायक प्रशासनिक अधिकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  अमरनाथ कुशवाहा एवं वरिष्ठ लिपिक राहुल गुप्ता द्वारा पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के कार्याे के बारे में बताया गया। 
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशिष्ट न्यायाधीश, पोक्सो केसेज संख्या 01 गिरिजेश कुमार ओझा, विशिष्ट न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय संख्या 02 भारत भूषण गुप्ता, पैनल अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स प्रियंका कुमारी तथा अर्चना कुमारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................