टोड़़पुरा में 8 से 12 सितंबर तक भरेगा पशु मेला, शेखावाटी अश्व शो में कई राज्यों से आएंगे अश्व

Aug 30, 2025 - 16:23
 0
टोड़़पुरा में 8 से 12 सितंबर तक भरेगा पशु मेला, शेखावाटी अश्व  शो में कई राज्यों से आएंगे अश्व

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) कस्बे के सीकर रोड पर स्थित बालाजी होटल में शनिवार को टोड़पुरा समस्त मेला समिति आयोजन कर्ता अनिल चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें टोड़पुरा में शेखावाटी अश्व शो को लेकर कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अनिल चौधरी ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता में बोलते हुए कहा कि टोड़पुरा में पशु मेले का आठ सितंबर से 12 सितंबर तक पांच दिवसीय मेला भरेगा। जिसमें 10 व 11 को सुबह 10:00 बजे शुभारंभ होगा जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग व डॉ.धर्मपाल चौधरी राज्य निर्देशक एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया मध्य प्रदेश द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।

इस दौरान कई राज्यों से यहां पर अलग-अलग नस्लों के घोड़ों को लाया जाएगा उनकी प्रदर्शनी होगी।  इस दौरान नुकरा व मारवाड़ी रिंग सो आयोजन करवाया जाएगा। अलग-अलग नस्लों के पशुओं द्वारा मेले में प्रदर्शन किया जाएगा प्रदर्शनी में पूरे मेले में विजेता दो लाख रुपए का नगद इनाम दिया जाएगा। जिसमें सर्वश्रेष्ठ विजेता को 25000 का नगद इनाम दिया जाएगा। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में टोड़पुरा सरपंच भंवर धीवां,अनिल चौधरी, विष्णु स्वामी फौजी ने बताया कि टोड़पुरा में पूर्व में 20 सालों से मेलें का आयोजन हो रहा है।इस बार बड़ा जोहड़ा में अलग-अलग नस्लों के अलग-अलग पशुओं का प्रदर्शन होगा। जिसमें ऊंट घोड़ी भैंसा शामिल होंगे। राजस्थान पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश सहित अन्य कई जगह से प्रतियोगिता में प्रदर्शनी के लिए अपने पशुओं के साथ लोग पहुंचेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................