एपेक्स एसडीजी के अंतर्गत जल संरक्षण थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) भीलवाड़ा स्थानीय संगम विश्वविद्यालय भीलवाड़ा में एपेक्स एसडीजी तथा आर्ट क्राफ्ट क्लब के संयुक्त तत्वाधान में जल संरक्षण थीम पर पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया। विभिन्न पहलुओं पे निरीक्षण के बाद प्रतियोगिता के रिजल्ट में प्रथम रिया सेवानी,द्वितीय प्रेक्षा तिवारी तथा काव्य शकतावत,तृतीय तन्मय प्रजापत,गरिमा व्यास रहे। कुलपति प्रोफेसर करुणेश सक्सेना, प्रो वीसी प्रोफेसर मानस रंजन पाणिग्रही, रजिस्टर आलोक कुमार,स्टूडेंट वेलफेयर डीन प्रोफेसर प्रीती मेहता, डिप्टी डीन डॉ श्वेता बोहरा, अदिति नरेडिया आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। पीआरओ राजकुमार जैन ने बताया कि एसडीजी डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विभिन्न गतिविधियों का विश्वविद्यालय में आयोजन किया जा रहा है।


