झडाया बालाजी मंदिर में 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ 2026 को लेकर बैठक का 31अगस्त को होगा आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव के पास स्थित झडाया बजरंग धाम आश्रम पर आज रविवार को आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में मंदिर परिसर में 2026 में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा l
समाजसेवी मदनलाल भावरिया व मंदिर के विकास जांगिड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर होने वाली बैठक में आज दिनांक 31 अगस्त रविवार को सायं 4:00 बजे से कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग भाग लेंगे l विकास जांगिड़ के अनुसार 2026 में आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ की तैयारीयों को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा l


