गुरला में तेजा दशमी पर फूलों से सजाया जाएगा तेजाजी का दरबार; लोक देवता के गूंजेगे जयकारे, हजारों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धा

Sep 1, 2025 - 16:46
 0
गुरला में तेजा दशमी पर फूलों से सजाया जाएगा तेजाजी का दरबार; लोक देवता के गूंजेगे जयकारे, हजारों की संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धा

गुरला (बद्री लाल माली) नेशनल हाईवे 758 स्थित गुरला में लोक देवता तेजाजी दशमी 2 सितम्बर (मंगलवार) को भक्ति भाव के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर तेजाजी के मंदिर में मेले जैसा माहौल नजर आएगा और श्रद्धालुओं की ओर से स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाया जाएगा। तेजाजी मंदिर में मंगलवार  को रात्रि जागरण होंगे।
 फूलों का दरबार सजाया जाएगा

दयाल वैष्णव ने बताया कि तेजाजी मंदिर में तेजा दशमी के दिन  मंदिर को फूलों से  सजाया जाएगा व अभिषेक कर अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा। वहीं तेजा दशमी के  रात्रि को स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा और तेजाजी  की विशेष झांकी सजाई जाएगी। इसके अलावा भजन संध्या के दौरान कई तरह अलौकिक झांकी भी सजाई जाएगी। वहीं तेजाजी दशमी की सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। साथ ही कई श्रद्धालुओं द्वारा तेजा बाबा की सोभायात्रा भी निकाली जायेगी ।गुरला गड़ की गाटी  स्थित प्राचीन तेजाजी मंदिर में  सुबह से ही श्रद्धालुओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो देर रात तक चलेगा। श्रद्वालुओं द्वारा तेजाजी के दर्शन करने के साथ ही ज्योत ली जाएगी और घरों में बने पकवान खीर पूरी, पुआ, नारियल, पताशे चढ़ाया जाएगा। श्रद्वालुओं द्वारा तेजाजी महाराज से सालभर जहरीले जीव जन्तु से रक्षा करने की कामना की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................