पृथ्वीपुरा ग्राम में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा निकाली

Sep 3, 2025 - 14:26
 0
पृथ्वीपुरा ग्राम में जलझूलनी एकादशी पर ठाकुर जी की भव्य शोभायात्रा निकाली

अलवर (अनिल गुप्ता) मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण वातावरण में ठाकुर श्री जी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ग्रामवासियों की भागीदारी, भक्ति भाव, मंगल गीतों की गूंज और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों के बीच निकली इस शोभायात्रा में समस्त गाँव श्री हरि प्रेम में सराबोर हो गया।
गली-गली में ठाकुर जी का स्वागत पुष्प वर्षा और रंगोली से किया गया। बालक-वृद्ध, माताएं-बहनें एवं युवा सभी ने ठाकुर जी के दर्शन और जलविहार का लाभ लेकर स्वयं को कृतार्थ अनुभव किया। इस अवसर पर पंडित राजेंद्र मिश्रा पंडित नवीन मिश्रा पंडित प्रभु दयाल शर्मा रमाकांत गुप्ता राम गुप्ता निर्मल शर्मा सुभाष मिश्रा व  पूर्व सरपंच इंद्रमल मीणा उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................