भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

Sep 4, 2025 - 13:44
 0
भारतीय किसान संघ ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

कोटडी (राजकुमार गोयल) कोटडी तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान संघ के द्वारा दिनांक 4 ,9 , 25 गुरुवार को भारतीय किसान संघ कोटडी तहसील अध्यक्ष सम्पत कुमार माली के सानिध्य में भारत सरकार, केंद्रीय कृषि मंत्री, मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम किसानों की विभिन्न समस्या को लेकर कोटडी  तहसीलदार राम किशोर  मीणा को ज्ञापन सौपा । भारतीय किसान संघ कोटडी तहसील मंत्री रामेश्वर लाल जाट ने बताया कि गुरुवार को भारतीय किसान संघ तहसील कार्यकारिणी द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौपा, ज्ञापन में बताया गया सभी किसान उपकरणों कृषि आदानो से जीएसटी खत्म की जावे आयत व निर्यात हेतु स्थाई नीति बना कर लाभकारी मूल्य से नीचे बाजार भाव रहने तक संबंधित कृषि जीस की आयत अनुमति नहीं दी जावे किसान सम्मन निधि में बढ़ोतरी की जावे मौके पर चल रहे रास्तों को स्वराज रिकॉर्ड में दर्ज किया जावे रिकॉर्ड में दर्ज आम रास्तों को अतिक्रमण से मुक्त कर ग्रेवल, डामर युक्त किया जावे ताकि किसानों को कृषि कार्य के लिए खेतों में जाने में सुविधा होस के ग्राम पंचायत में चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाकर नरेगा के माध्यम गोअभ्यारण विकसित किया जावे गांव में प्रत्येक घर में स्वच्छ जल की लाइन डालकर जल उपलब्ध करवाया जावे जहां पर स्वच्छ जल हेतु लाइन डाल चुकी है उसको शीघ्र चालू किया जावे खरीबी सीजन के दौरान अतिवृष्टि से फसल खराब हो गई पटवारी द्वारा वास्तविक खराबी रिपोर्ट दर्ज कर उचित आपदा अनुदान दिलाया जावे समय पर फसल कटाई प्रयोग आयोजित कर उसकी निगरानी व्यवस्था सुदृढ़कर बिमित फसलों में खराबी का बीमा क्लेम दिलाया जावे फसल बीमा योजना में बदलाव कर खड़ी फसलों में व्यक्ति गत क्लेम दर्ज करने व मिड सीजन सर्वे के आधार पर बीमा क्लेम दिलाया जावे आपदा अनुदान राशि को फसल लागत अनुसार तय की जावे और खेत को सिंचाई का पर्याप्त पानी देने हेतु योजनाएं बनाई जावे बकरी पालन मुर्गी पालन सूअर पालन मछली पालन की तर्ज पर गो पालन योजना शुरू की जावे प्रत्येक ग्राम सहकारी सेवा समिति पर समर्थन मूल्य खरीद शुरू की जावे समर्थन मूल्य पर तिलन व दलन फसलों की खरीद पर मात्रत्मक प्रति बंध हटाया जावे फसल बुवाई हेतु आवश्यक खाद समय पर उपलब्धता निश्चित की जावे बकाया आपदा अनुदान राशि व फसल बीमा क्लेम का भुगतान किया जावे  तहसील उपाध्यक्ष शैतान लाल गुर्जर, युवा प्रमुख उदय लाल माली, भंवर जाट गोरा का खेड़ा ,नाना लाल अहीर मंत्री ,ओम प्रकाश पारीक, उदयलाल अहीर, श्याम लाल अहीर  ,तेज सिंह कानावत, प्यारेलाल गुर्जर ,धर्मचंद जीनगर रामेश्वर लाल वैष्णव राघव आचार्यआदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................