कृष्ण गोपाल मण्डल द्वारा मनाया गया गणेश विर्सजन महोत्सव

Sep 6, 2025 - 10:58
 0
कृष्ण गोपाल मण्डल द्वारा मनाया गया गणेश विर्सजन महोत्सव

बहरोड (योगेश शर्मा) कस्बे के नया बस स्टैंड पर यादव धर्मशाला के पास 27 अगस्त को गणेश स्थापना की गई थी । 11 दिन तक सुबह शाम आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया । आज 11वें दिन कमेटी द्वारा डीजे ,पटाखे, गुलाल बिखरते हुए सैकड़ों श्रद्धालु नाचते हुए धूम धाम से श्री गणेश मूर्ति को नगर भ्रमण शोभा यात्रा करते हुए नारनौल स्थित सेका मंढाणा नहर में विसर्जन किया गया ।
इस मौके पर कमेटी सदस्यों द्वारा बताया गया कि द्वितीय गणेश महोत्सव सभी श्रद्धालुओं की सेवा और समर्पण से सम्पन्न किया गया है । सभी श्रद्धालुओं ने अपने तन मन धन से गणेश जी के चरणों में अपनी हाजरी लगाई । 11 दिन तक पूरा मोहल्ला गणपतिमय रहता है । ऐसे धार्मिक आयोजन से भगवान के प्रति श्रद्धा और विश्वास बढ़ता है और आपस में भाईचारा और प्यार बढ़ता है ।
गणेश विसर्जन के दौरान भक्तों की आंखों में आंसू थे, क्योंकि वे अपने प्रिय भगवान गणेश को विदाई दे रहे थे। इस अवसर पर लोगों ने गणपति बप्पा से अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की । इस मौके पर रोशनलाल यादव, रामस्वरूप शर्मा, ओमप्रकाश डॉक्टर, डॉ महेश यादव, श्यामलाल यादव, रघुवीर वर्मा, अभिमन्यु सिंह, रिद्धकरण जांगिड़, अनिल शर्मा, विरेन्द्र शेखावत, सौरभ खत्री, सनी यादव, मोनू यादव, बिट्टू शर्मा,  प्रदीप बहवाल, बजरंग सेठ, कुकू, राहुल सर्किट सहित सभी श्रद्धालु एवं गणेश भक्तगण उपस्थित रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................