घाटरी में जाट सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 7 सितम्बर को होगा आयोजित

Sep 6, 2025 - 10:50
 0
घाटरी में  जाट सम्मेलन व प्रतिभा सम्मान समारोह 7 सितम्बर को होगा आयोजित

हलैना ( विष्णु मित्तल)बेहतरीन जाट समाज वैर- भुसावर के पदाधिकारी व समाज के गणमान्य व्यक्तियो ने उपखण्ड वैर क्षेत्र के कई गांव का दौरा कर  गांव घाटरी में 7 सितम्बर को हो जाट समाज सम्मेलन,  मेधावी छात्र-छात्राएं एवं जाट समाज की  प्रतिभा सम्मान समारोह में भाग लेने की अपील कर पीले चावल बांटे साथ ही पोस्टर का विमोचन किया। जिस कार्यक्रम में  समाज के सर्वदलीय राजनैतिक, उद्योग घराना,सामाजिक हस्तियां भाग लेंगी। बेहतरीन जाट समाज के अध्यक्ष कप्तान सिंह चौधरी ने बताया कि बेहतरीन जाट समाज के द्वारा उपखण्ड स्तरीय जाट सम्मेलन तथा समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं व अन्य प्रतिभाओं का सम्मान समारोह 7 सितम्बर को गांव घाटरी में होगा। जिसमें राजस्थान, उत्तरप्रदेश,हरियाणा,दिल्ली, मध्यप्रदेश आदि राज्यों से समाज के सर्व दलीय राजनैतिक, उद्योग घराना, सामाजिक, फिल्मी व्यापारिक हस्तियां भाग लेंगी एव वैर-भुसावर उपखण्ड क्षेत्र के वर्ष 2025 परीक्षा माध्य शिक्षा बोर्ड राजस्थान व सीबीएसई बोर्ड की  कक्षा-10वीं , कक्ष 12वीं में 85 प्रतिशत के अधिक अंक प्राप्त करने वाले  छात्र-छात्राएं और सरकारी-गैर सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले अधिकारी- कर्मचारी,भामाशाह ,समाज के प्रति उत्कृष्ठ कार्य करने वाले नागरिक,समाजसेवी  सम्मानित होंगे। उन्होने बताया कि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियां जारी है। गांव-गांव जाकर समाज के व्यक्तियों को पीले चावल बांटे जा रहे है।जिला परिषद सदस्य किशन सिंह पप्पू, बच्चू सिंह बदनपुरा, वैर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि धीरसिंह, करतार सिंह नसवारा, तेज सिंह हिसामडा, ठाकुर भूपेंद्र सिंह, फूल सिंह पाली आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................