जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण : विद्यालय में 14 कर्मचारी अनुपस्थित
रूपवास / भरतपुर ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : कस्बे में पहुंचे जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने की राजकीय संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें स्वतंत्रता सैनानी रामचरन गोयल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में उप प्रधानाचार्य सहित 14 अनुपस्थित मिले। जिला कलेक्टर ने विधालय में मौजूद विधार्थियों से शिक्षा के बारे में जानकारी ली। वहीं खेल मैदान की दुर्दशा को लेकर नाराजगी जताई।
जिला कलेक्टर ने विधालय के सामने स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल के निरीक्षण के दौरान दवा वितरण कक्ष, सहकारी दवा विक्रय केन्द्र पर मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी ली। वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। जिला कलेक्टर ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई।
साथ ही बीसीएमओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात जिला कलेक्टर कमर चौधरी पंचायत समिति स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र पहुंचे। जहां उन्होंने ब्लाक स्तरीय अधिकारी के साथ जनसुनवाई की। जनसुनवाई में ग्रामीणों ने नगरपालिका के वार्ड 7 में झुके बिजली के पोल को बदलवाने, वार्ड 14 में जल भराव की समस्या का समाधान करवाने, कचरा गाड़ी प्रति दिन भिजवाने, चैकोरा में अतिक्रमण हटवाने, चैकोरा में अवेध शराब की बिक्री बंद करवाने, नगरपालिका क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाने, खेत की बिक्री रुकवाने सहित 24 परिवाद प्राप्त हुए।
इस पर जिला कलेक्टर ने मौजूद विभागीय अधिकारियों को इन परिवादों का शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के पश्चात जिला कलक्टर छात्रावास पहुंचे। जहां छात्रावास अधीक्षक से छात्रावास के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली। इसके पश्चात जिला कलक्टर उपखण्ड कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विष्णु बंसल, तहसीलदार अमित शर्मा, सीबीईओ लखनपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी योगेश पिप्पल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।


