सीकरी- गोपालगढ़ क्षेत्र मे अवैध शराब माफिया पर आबकारी विभाग का कड़ा प्रहार; 3 भट्टियां ध्वस्त, 2600 लीटर वॉश नष्ट

May 2, 2026 - 11:23
 0
सीकरी- गोपालगढ़ क्षेत्र मे अवैध शराब माफिया पर आबकारी विभाग का कड़ा प्रहार; 3 भट्टियां ध्वस्त, 2600 लीटर वॉश नष्ट

भरतपुर में आबकारी विभाग ने अवैध हथकड़ शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने दबिश के दौरान 3 अवैध शराब भट्टियों को नष्ट किया और करीब 2600 लीटर वॉश को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया। इसके साथ ही 15 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई है। मामले में दो महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

कई गांवों में एक साथ की गई दबिश

जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि अवैध हथकड़ शराब निर्माण की सूचना पर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की टीम ने गोपालगढ़, सतवाड़ी, सीकरी, अतबी और एडवर्ड मानपुर गांव में एक साथ दबिश दी। इन गांवों में लंबे समय से अवैध रूप से हथकड़ शराब बनाए जाने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

2600 लीटर वॉश नष्ट, 3 भट्टियां ध्वस्त

दबिश के दौरान सीकरी क्षेत्र में 600 लीटर वॉश नष्ट कर एक शराब बनाने की भट्टी को ध्वस्त किया गया। वहीं अतबी और एडवर्ड मानपुर गांव में 2000 लीटर वॉश नष्ट करते हुए दो अवैध भट्टियों को तोड़ा गया। अधिकारियों के अनुसार ये सभी भट्टियां सरकारी जमीन पर अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं।

15 लीटर हथकड़ शराब जब्त, दो महिलाओं पर केस दर्ज

कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने मौके से 15 लीटर अवैध हथकड़ शराब भी जब्त की है। वहीं सीकरी निवासी जसवीर और अतबी निवासी सीमा कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दबिश के दौरान सभी आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................