कन्या महाविद्यालय टपूकडा में अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ
खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकडा में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संचालित एनएसएस इकाई में नव प्रवेशित स्वयं सेविकाओं को अभिप्रेरणा देने के लिए तीन दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य मनोज चोपड़ा द्वारा माँ सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुस्कान ,पायल, अंजलि के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका गुप्ता ने स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य और गतिविधियों के बारे में बताया उन्होंने स्वयंसेविकाओं का स्वच्छता पर ध्यान आकर्षित करते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की बात कही साथ ही पर्यावरण संरक्षन का महत्व बताते हुए पॉलीथिन मुक्त परिसर करने का संकल्प लेने के लिए प्रोतसाहित किया। डॉ. उमा शर्मा द्वारा बालिका शिक्षा का महत्व बताते हुए एनएसएस स्वयं सेविकाओ को कन्या भ्रूण हत्या पर बनी सरकारी कानून तथा नियमों के बारे में उन्हें जगरूक करते हुए पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ. रमेश चंद्र द्वारा राष्ट्रीय पुनर्निमाण तथा व्यक्तित्व विकास हेतु एनएसएस की भूमिका के बारे में बताया गया । समस्त माहाविद्यालय स्टाफ साहित एनएस़एस़ स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।


