खैरथल में हेमू कालाणी चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग बदहाल, आवागमन में परेशानी

Mar 22, 2026 - 15:21
 0
खैरथल में हेमू कालाणी चौक से रेलवे स्टेशन मार्ग बदहाल, आवागमन में परेशानी

खैरथल ( हीरालाल भूरानी)  शहर में हेमू कालाणी चौक से रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है। यह सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आमजन, वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब गड्डों में पानी भर जाने से सड़क का वास्तविक स्वरूप नजर नहीं आता और दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। यह मार्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 की ओर जाने वाला मुख्य रास्ता है, जिस पर रोजाना सैकड़ों यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का आवागमन रहता है।
 कुछ दिन पहले इसी खराब सड़क के कारण एक ई-रिक्शा पलट गया था, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
 स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति के चलते रोजाना छोटे-मोटे हादसे होते रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी नगरपरिषद खैरथल द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नगरपरिषद खैरथल द्वारा सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
नागरिकों ने नगरपरिषद से जल्द से जल्द सड़क सुधार कार्य शुरू करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवागमन सुरक्षित हो सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है