दाधीच महिला मण्डल, मकराना ने धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव; भजनों पर झूमीं महिलाएँ

Mar 16, 2026 - 19:08
 0
दाधीच महिला मण्डल, मकराना ने धूमधाम से मनाया गणगौर उत्सव; भजनों पर झूमीं महिलाएँ

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मारवाड़ के प्रसिद्ध लोक पर्व गणगौर के अवसर पर दाधीच महिला मण्डल, मकराना द्वारा भव्य पूजा अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर ईसर-गणगौर की विधि-विधान से पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की। ​पूजा के पश्चात आयोजित भजन संध्या में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक गणगौर के लोक गीत और भजन प्रस्तुत किए। "गोर-गोर गोमती", "खेलण दो गणगौर" जैसे पारंपरिक गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य किया। पूरे वातावरण में भक्ति और हर्षोल्लास का संगम देखने को मिला।​इस मांगलिक कार्यक्रम का सफल आयोजन दाधीच महिला मण्डल की कार्यकारिणी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान मण्डल की प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से​अध्यक्ष सुमन व्यास, ​उपाध्यक्ष राधा व्यास, ​सचिव मन्जू व्यास, ​सह सचिव भगवती सेवक, ​कोषाध्यक्ष दीपा व्यास, ​मीडिया प्रभारी आस्था रतावा, ​खेलकूद मंत्री रेखा सेवक एवं श्रीमती इशू व्यास सहित अन्य महिलाए उपस्थित थी। ​मण्डल की अध्यक्ष सुमन व्यास ने बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य समाज की महिलाओं को एक मंच पर लाना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत व परंपराओं को जीवित रखना है। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं को प्रसाद वितरण किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................