राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितम्बर को होगी आयोजित
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। ताल्लुका विधिक सेवा समिति के पेनल अधिवक्ता तलत हुसैन हनीफी ने मकराना शहर के बाईपास तिराहे पर विधिक शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान पेनल अधिवक्ता हनीफी ने 13 सितम्बर शनिवार को न्यायालय परिसर मकराना में विभिन्न बैचों द्वारा साल की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की जानकारी दी। हनीफी ने बताया की लोक अदालत के माध्यम से आमजन अपने लम्बित मामलों का निस्तारण राजीनामा के जरिए करा सकते है। लोक अदालत में राजीनामा योग्य फोजदारी प्रकरण, सिविल प्रकरण, पति पत्नी के पारिवारिक प्रकरण, भरण पोषण के प्रकरण, धन वसूली के प्रकरण, क्लेम के प्रकरण, 138 एन आई एक्ट के प्रकरण, मकराना व मकराना तहसील के विभिन्न बैंकों के प्रकरण, प्रि लिटिगेशन के मामले, राजस्व मामले जैसे नाम शुद्धिकरण, रास्ते का विवाद, बिजली पानी टेलीफोन एक्सचेंज के मामले आदि का निस्तारण तुरन्त व मौके पर ही किए जायेंगे व वर्षों पुराने मामलों में भी पक्षकारों को बिठाकर समझाईश करके निस्तारण किया जायेगा। इसलिए 13 सितम्बर को अपने अपने मामलों का निस्तारण ज्यादा से ज्यादा करवाकर इस लोक अदालत का फायदा उठाएं।