स्काउट गाइड ने ऐतिहासिक श्री हिंदी पुस्तकालय छोटी खाटू का किया अवलोकन

मकराना (मोहम्मद शहजाद)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ मकराना के रोवर रेंजर स्काउट गाइड ने ऐतिहासिक श्री हिंदी पुस्तकालय छोटी खाटू का अवलोकन किया। स्काउट सचिव रामदेव पारीक ने बताया कि पुस्तकालय के मंत्री पवन कुमार जोशी ने स्काउट गाइड को पुस्तकालय से संबंधित विभिन्न साहित्य एवं अन्य ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की। पुस्तकालय की साहित्यिक धरोहर एवं विभिन्न कवियों, लेखकों एवं साहित्यकारों के बारे में जानकारी प्रदान की। पुस्तकालय के संरक्षक कपूरच बैताला ने आये हुए दल को पुस्तकालय की वर्तमान में प्रासंगिकता के बारे में जानकारी प्रदान की। पुस्तकालय के भित्ति चित्रों, प्राचीन साहित्य फर्नीचर इत्यादि को देखकर स्काउट गाइड अभिभूत हुए। पुस्तकालय के व्यवस्थापक छोटू लाल वैष्णव एवं वाचनालय प्रभारी हरकरण सैनी द्वारा सभी को पुस्तकालय की स्मारिका भेंट की गई। तत्पश्चात शैक्षणिक भ्रमण के लिए स्काउट गाइड आध्यत्मीक स्थल बाइजी महाराज की बगीची पहुंचा वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का दल के द्वारा रुचि पूर्वक अवलोकन किया, यहां की प्राचीन चट्टानों के बारे में दल को प्रकाश जोशी एवं महन्त सुरदर्शन द्वारा जानकारी दी गई।






