ट्रैक्टर की टक्कर से महिला परिक्रमार्थी की मौत, पति हुआ घायल
डीग कामा रोड पर गांव दिदावली के पास हुआ हादसा
डीग (नीरज जैन) डीग-कामा रोड पर गुरुवार की सुबह में एक ट्रैक्टर द्धारा पीछे से टक्कर मारने से ब्रज चौरासी कोस की पैदल रिक्रमा दे रहे गुजरात निवासी पति-पत्नी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला पद यात्री की मौत हो गई। जबकि उसके पति को मामूली चोटें आई हैं।
बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह गुजरात ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा लगाने आए परिक्रमार्थियों का दल डीग से निकल कर आदि बद्री की ओर जा रहा था तभी दी कम रोड पर गांव दिदावली के पास अचानक पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में एक महिला पद यात्री और उसका पति घायल हो गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से रेफरल चिकित्सालय में दाखिल कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ज्योत्सना 55 बर्ष पत्नी छगन भाई निवासी जूनागढ़ गुजरात को रेफरल चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए आरबीएम हॉस्पिटल भरतपुर रैफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई। जबकि उसके पति छगन भाई को मामूली चोटे आई है।
मृत महिला के पति छगन भाई ने बताया कि हम 200 लोगो ग्रुप के साथ के ब्रज चौरासी कोस की पैदल परिक्रमा देने जूना गढ़ गुजरात से 5 दिन पहले मथुरा आये थे। ग्रुप में करीब 200 लोग थे। आज गुरुवार को हम पति पत्नी ग्रुप के अन्य सदस्यों के साथ 84 कोस की परिक्रमा करते हुए डीग से आदि बद्री जा रहे थे तभी गांव दिदावली के पास पीछे से तेज गति से आए ट्रैक्टर ने मेरी पत्नी और मुझे टक्कर मार कर घायल कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल हो जाने से मेरी पत्नी ज्योंतस्ना की मौत हो गई।

