कोटकासिम में 69वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक
कोटकासिम (जयवीर सिंह) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटकासिम में आज 69वीं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे, जबकि अलवर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर ने विशेष उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
खेल भावना और अनुशासन से नई प्रतिभाओं को निखारने वाले इस आयोजन में विद्यार्थियों का जोश देखते ही बन रहा था। यह प्रतियोगिता न केवल युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करती है, बल्कि उनमें टीमवर्क, नेतृत्व और अनुशासन जैसे जीवन मूल्यों को भी बढ़ावा देती है। इस अवसर पर जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, कोटकासिम प्रधान संता देवी, अध्यक्ष सोलू शर्मा, रामनिवास, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

