नए एसएचओ के कार्यभार संभालने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

Sep 14, 2025 - 14:01
Sep 14, 2025 - 14:02
 0
नए एसएचओ के कार्यभार संभालने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) नारायणपुर स्थानीय थाना पुलिस में निवर्तमान थानाधिकारी की पदोन्नति होने के बाद नए थानाधिकारी रोहिताश थावरिया को कार्यभार संभालने पर ग्रामीणों द्वारा माला पहनाकर व साफा बांधकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।थानाधिकारी थावरिया ने बताया कि उनकी पहली प्राथमिकता नारायणपुर में कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाए रखना और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना है और आम जनता की जान-माल की रक्षा करना है।

इसके अलावा, वह उच्च अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर चलाए जाने वाले अभियानों के लिए जागरूक करेंगे और उनके प्रति काम करेंगे।इस दौरान कस्बे सहित लोगों ने निवर्तमान थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा की पदोन्नति पर साफा पहनाकर स्वागत किया। मौके पर मोतीराम जांगिड़,वैध भवानीशंकर शर्मा, सुल्तान सैनी,भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी,अशोक सिंह शेखावत, पूर्व पार्षद धूडाराम यादव,लोकेश शर्मा,मनोहर सिंह नायक, महावीर योगी, मुंडावरा सरपंच प्रतिनिधि रोहिताश सैनी, छाजूराम सैनी, गिर्राज सैनी,पुरणमल भूमला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................