11 केवी तार का पोल टूटकर कड़बी से भरे ट्रैक्टर के ऊपर गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

Sep 16, 2025 - 10:51
 0
11 केवी तार का पोल टूटकर कड़बी से भरे ट्रैक्टर के ऊपर गिरा, चालक की दर्दनाक मौत

डीग (अमित भारद्वाज) जालूकी पुलिस थाना क्षेत्र के खेड़ा का बास भटपुरा में सोमवार को कड़बी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में 11 केवी लाइन उलझने से पोल टूटकर कर ट्रैक्टर के ऊपर गिरने से आये करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर की चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। 
जानकारी के अनुसार एमआईए पुलिस थाना क्षेत्र के गोलेटा गांव निवासी राहुल खान (26) पुत्र मजीद खान सक्का मुस्लिम अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से जालूकी पुलिस थाना क्षेत्र के खेड़ा का बास भटपुरा में कड़बी लेने आया था।  
यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली में कड़बी भरकर वापस अपने गांव लौट रहा था। रास्ते में विद्युत निगम के झूलते व लटके तार ट्रैक्टर में भरी कड़बी में उलझ गये। जिससें पोल टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर जा गिरा। जिससें ट्रैक्टर में करंट दौड़ गया।हादसें में करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक राहुल खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही आनन फानन में मौजूद लोगों ने सप्लाई बंद कराई और करंट लगने से झुलसे राहुल को उपचार के लिये बड़ौदामेव सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।वहीं सूचना पर जालूकी थाना पुलिस बड़ौदामेव पहुंची और मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नही हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................