दबोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास

राष्ट्रीय स्तरीय एरोबिक्स चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक पहुंची टीम, विद्यालय प्रांगण में छात्राओं का भव्य स्वागत

Sep 16, 2025 - 12:55
 0
दबोहराज ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने रचा इतिहास

 महुवा (अवधेश अवस्थी) महुवा उपखंड मुख्यालय के रामगढ़ रोड़ स्थित दबोहराज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की बालिकाओं की एरोबिक्स टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CBSE गर्ल्स एरोबिक्स चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और देशभर की टीमों के बीच टॉप 10 रैंकिंग में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

इस गौरवशाली टीम की कमान कृतिका मीना ने संभाली, जिनके नेतृत्व में दीपिका मीना, मधु सैनी, अर्पिता, मानसी मीणा और दीपिका मीना ने अनुशासन, मेहनत और टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम का प्रशिक्षण प्रशिक्षित कोच सुरेंद्र सिंह के द्वारा किया गया, जबकि टीम मैनेजर पदमा ने हर मोर्चे पर टीम का सफलतापूर्वक संचालन किया।

राष्ट्रीय स्तर पर टीम की सफलता के बाद विद्यालय प्रांगण में खिलाड़ियों, कोच और अभिभावकों का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को आमंत्रित कर छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 

विद्यालय निदेशक विनय बोहरा तथा सह निदेशक विकास बोहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी ने सभी प्रतिभागी छात्राओं, कोच एवं अभिभावकों को उनकी लगन, सहयोग और समर्पण के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।

विद्यालय निदेशक विनय बोहरा  ने कहा की विद्यालय की इस उपलब्धि से न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरव की अनुभूति हुई है। टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से अन्य छात्राओं को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक विनय बोहरा,  सह निदेशक विकास बोहरा, संरक्षक गोपुत्र अवधेश अवस्थी,प्रिंसिपल ओ पी, राजेश, पुनीत, कॉर्डिनेटर श्वेता नेगी, कोच सुरेंद्र,भूपेंद्र, सभी विषय अध्यक्ष,समस्त अध्यापक गण आदि उपस्थित रहे!

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................