माली महासभा ने किया कलेक्ट्रेट पर जबरदस्त प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
सभी प्रकरणों में हो जल्दी कार्रवाई नहीं तो महासभा उतरेगी सड़कों पर: माली
भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली व जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली के नेतृत्व में माली समाज के कई सैकड़ों लोगों द्वारा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न प्रकरणो में कार्यवाही करने को लेकर ज्ञापन सौंपा।
राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन तहसील क्षेत्र के युवक सूरज माली पर हुए जानलेवा हमले को लेकर राजस्थान के समस्त माली समाज के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी जबरदस्त रोष व्याप्त है। इस प्रकरण को लेकर आज जिला कलक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि कपासन निवासी सूरज माली पर जानलेवा हमला करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाही करने के साथ ही स्थानीय विधायक पर भी मुकादमा दर्ज कर कार्रवाही करने की मांग की।
वहीं दौसा जिले के ट्रेनी सब इंस्पेक्टर राजेन्द्र सैनी प्रकरण में भी सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाही करने की मांग ज्ञापन में की गई। साथ ही भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां ग्राम में नदी के पानी में डूबने से माली समाज के 2 व्यक्तियों सहित 3 व्यक्तियों की मृत्यु होने पर उनके परिवारजनों को सहायता दिलाने की मांग की गई। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि इन सभी प्रकरणों में सरकार व प्रशासन उचित कार्रवाही नहीं करता है कि राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेंगी।
ज्ञापन देने वालों में माली सैनी महासभा के जिला मंत्री मूरलीधर सैनी, रामप्रसाद माली,गंगापुर युवा तहसील अध्यक्ष रूपचंद सैनी, मांडल तहसील अध्यक्ष बंसीलाल माली, जिला प्रचार मंत्री सुखदेव माली, संगठन मंत्री भागीरथ माली, सत्यनारायण माली बावलास, सत्तू गढ़वाल, कालू माली, भवानी राम माली, मोहन बुलीवाल, बद्री लाल गोयल, लक्ष्मण श्रीवाल, कर्मचारी संस्थान के जिला अध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्यालाल माली, प्रभु लाल माली, नानूराम गोयल, फूले सेवा संस्थान संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकर लाल माली, देवाराम माली, मनोहर माली, मिठू लाल माली, सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल व राजकुमार गोयल सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।