नगर पालिका कठूमर में शहरी सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

Sep 17, 2025 - 14:41
 0
नगर पालिका कठूमर में शहरी सेवा शिविर का हुआ शुभारंभ

कठूमर (दिनेश लेखी)। राज्य सरकार द्वारा संचालित "शहरी सेवा शिविर 2025 " का शुभारंभ कठूमर नगर पालिका भवन पर विधायक रमेश खींची के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कठूमर विधायक रमेश खींची, पूर्व अध्यक्ष शेर सिंह मीणा भाजपा नेता गोपेश भारद्वाज,  ईओ नरसीलाल मीना द्वारा फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया गया। 
इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी नरसी लाल मीना ने बताया कि नगरपालिका भवन कठूमर पर बुधवार को  वार्ड नं. एक व दो के नागरिकों को शिविर में होने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। द्वारा शिविर में होने वाले कार्यो यथा क्षेत्र की सफाई व्यवस्था, लाईट दुरूस्तीकरण क्षतिग्रस्त नाली एवं सडकों की मरम्मत, पी.एम.स्वनिधी, सी.एम. स्वनिधी, स्वच्छ भारत मिशन 2.0 व प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, फ्री होल्ड पट्टे
कृषि भूमि के पट्टे एवं अन्य कार्यो के निस्तारण हेतु अवगत कराया गया तथा आमजन को शिविर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने हेतु निवेदन किया गया। इस दौरान शिविर प्रभारी मोहित जैन, पालिका कर्मचारी विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, बच्चू राम सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................