कठूमर नगर पालिका में शहरी सेवा शिविर का हुआ आयोजन: एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल ने शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण दिए, आवश्यक दशा निर्देश
कठूमर/ दिनेश लेखी। नगर पालिका भवन पर गुरुवार को दूसरे दिन शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका प्रशासक एवं एसडीएम श्याम सुंदर चेतीवाल ने शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। और पालिका कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कि आमजन के कार्यो का तुरंत मौके पर ही निस्तारण करें।
जिसमें साफ सफाई एवं मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, विवाह पंजीकरण और सामाजिक सुरक्षा पेंशन संबंधी कार्य होगें। शिविर प्रभारी मोहित जैन ने बताया कि नगर पालिका के वार्ड नंबर एक व दो के लिए कैंप आयोजित किया गया।
कैंप में शहर को स्वच्छ एवं सुंदर एवं स्वयं व्यवस्थित बनाए जाने हेतु संपूर्ण शहर की साफ सफाई व्यवस्था हेतु सफाई के लिए तीन आवेदन प्राप्त हुए जिनका निस्तारण किया गया, स्ट्रीट लाइटों की संख्या बढ़ाने के लिए 6 आवेदन प्राप्त हुए जिनका निस्तारण किया गया। वहीं जन सुरक्षा एवं महिला सुरक्षा को लेकर नई स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए नौ आवेदन प्राप्त हुए जिन पर विचार किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान करना और निवासियों को आवश्यक नागरिक सेवाएं प्रदान करना था।