झडाया बजरंग धाम आश्रम पर हुआ धर्म सभा का आयोजन:108 कुंडीय श्री राम महायज्ञ को लेकर हुआ विचार विमर्श
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव के पास स्थित झडाया बजरंग धाम आश्रम पर रविवार को मंदिर के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज की अध्यक्षता में धर्म सभा का आयोजन हुआ l धर्म सभा के दौरान बोलते हुए यज्ञ प्रेमी समाज से भी मदनलाल भावरिया ने कहा कि अगले साल आयोजित होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारियो में जुट जाए l इसके अलावा धर्म सभा में आए हुए सभी लोगों ने 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर अपने-अपने विचार प्रकट किए l इस दौरान महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री कृष्ण दास जी महाराज, जगदीश जाखड़, डॉ रामावतार गजराज, हनुमान यादव, विकास जांगिड़, भगवान सहाय यादव, पंडित संजय शास्त्री, कैप्टन रामनिवास ताखर, ओम प्रकाश यादव ,सतीश कस्वा, डॉ आर एस बोराण सहित कई लोग मौजूद रहे l