नौरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर शरद पूर्णिमा को लेकर हुआ बैठक का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित बूढ बालाजी धाम आश्रम पर रविवार को शरद पूर्णिमा को लेकर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया l समन्वित डॉक्टर रामकुमार सिराधना ने सर्वप्रथम संघ की रीति नीति से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम करवाया l जिसमें उपखंड कार्यवाह मदनलाल सैनी ने बौद्धिक दिया तथा बनवारी लाल सैनी ने प्रार्थना करवाई l व शंकर लाल मिश्रा ने पूजा अर्चना करवाई l शरद पूर्णिमा पर बालाजी मंदिर परिसर में 125 किलो दूध की खीर बनेगी तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश सोनी बबाई की तरफ से एक क्विंटल जलेबी का प्रसाद वितरण करवाया जाएगा l इस अवसर पर उपाध्यक्ष सभाचंद जाखड़, सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद भावरिया ,महेंद्र जाखड़ ,प्रहलाद धूम, कन्हैया लाल ,वेद प्रकाश आदित्य, कैप्टन महेश कुमार ,सूबेदार सरदार सिंह ,मातादीन , चौथू राम सिराधना ने भाग लिया l खीर व जलेबी का प्रसाद मध्य रात्रि 12:00 बजे भोग लगाने के बाद वितरण होगा l

