पशुपालन, डेयरी और गोपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत आएंगे डीग के श्रीजड़खोर गोधाम
जड़खोर धाम में आज से किया जा रहा है 10 दिवसीय श्री कृष्णा बलराम गौ आराधन महोत्सव आयोजन
डीग (नीरज जैन) 21 सितंबर। पशुपालन, डेयरी और गोपालन विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत सोमवार की सुबह 10 बजे डीग के श्रीजड़खोर गोधाम में आयोजित होने जा रहे श्रीकृष्ण बलराम गो–आराधन महोत्सव—2025 में भाग लेंगे। वह यहां जड़खोर धाम के संस्थापक श्रीमलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास जी महाराज से मुलाकातट करेंगेऔर श्रीजड़खोर गोधाम का अवलोकन कर श्रीजड़खोर गोधाम में गायों के संरक्षण, संवर्धन के कार्यों का जायजा लेंगे। इस दौरान वह गोवंश की समुचित चिकित्सा के लिए निर्मित विशिष्ठ धनवंतरी गोष्ठ का भी अवलोकन करेंगे।
श्रीजड़खोर गोधाम में श्रीकृष्ण-बलराम गो—अराधन महोत्सव-2025 का आयोजन सोमवार से होने जा रहा है। इस दस दिवसीय महोत्सव के दौरान भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। जिसमें श्रीरैवासा धाम श्रीअग्रपीठाधीश्वर, वृंदावन धाम श्रीमलूकपीठाधीश्वर स्वामी श्री राजेन्द्र दास जी महाराज कथा वाचन करेंगे। प्रतिदिन श्री सुरभि सहस्त्रचण्डी यज्ञ का आयोजन भी होगा। सायंकालीन भजन संध्या में देशभर से आए प्रसिद्ध संत प्रस्तुति देंगे।

