राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोहरा मलावली द्वितीय परिसर में योग सत्र का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोहरा योग प्रशिक्षक जाह्नवी दीक्षित द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोहरा मलावली द्वितीय परिसर में योग सत्र का आयोजन किया गया ।
योग सत्र में शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए प्राणायाम एवं विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया । प्राणायाम पूर्वक सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी कराया । नीम गिलोय आँवला ऐलोवेरा तुलसी आदि के औषधीय गुणों के बारे में जानकारी दी ।
इस अवसर पर कैलास चंद यादव सतीश चंद चौधरी कमल किसोर दीप चंद सुनिता देवी कविता देवी घनश्याम मोहित नैना प्रिया दीपिका अंजली गोपी सुमन आदि अध्यापक गण एवं छात्र छात्राएँ मौजूद रहे ।