आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी का भीलवाड़ा आगमन पर महासभा ने किया स्वागत सम्मान

Sep 25, 2025 - 13:10
 0
आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक मुरारी लाल सैनी का भीलवाड़ा आगमन पर महासभा ने किया स्वागत सम्मान

 भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल)  माली (सैनी) समाज आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक व भरतपुर निवासी मुरारी लाल सैनी के भीलवाड़ा आगमन पर राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली व जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली के नेतृत्व में महासभा की टीम ने किया उनका स्वागत सम्मान किया।
 राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण माली ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन तहसील अंतर्गत भोपाल खेड़ा निवासी सूरज माली पर जानलेवा हमले को लेकर दिए जा रहे हैं धरने में शामिल होने के लिए कपासन धरना स्थल पर पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए मुरारी लाल ने कहा कि सूरज माली को न्याय दिलाने के लिए राजस्थान में समस्त माली (सैनी) समाज एकजुट है। और अगर जल्दी ही सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तो पूरे राजस्थान में हर जिला और उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
 एक दिवसीय मेवाड़ यात्रा पर आए मुरारी लाल सैनी के भीलवाड़ा अल्प समय के लिए आने के दौरान उन्होंने यहां की सामाजिक व राजनीतिक विषयों पर भी काफी गंभीर चर्चा की भीलवाड़ा आगमन पर मुरारी लाल सैनी का मेवाड़ी पगड़ी बंधवाकर व दुपट्टा से माली महासभा द्वारा उनकी पूरी टीम का स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान  महासभा के प्रभु लाल माली, प्रकाशचंद्र तुन्दवाल सहित कई सदस्य भी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................