संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ के विद्यार्थी करण सुथार जिले में रहे प्रथम

Sep 25, 2025 - 13:08
Sep 25, 2025 - 13:08
 0
संघवी केसरी राउमावि तखतगढ़ के विद्यार्थी करण सुथार जिले में रहे प्रथम

तखतगढ़ (बरकत खान) स्थानीय संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ की कक्षा 12 वीं का छात्र करण सुथार ने अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा पाली के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं नगर का नाम रोशन किया है। विद्यार्थी की इस उपलब्धि पर संस्थाप्रधान गजेन्द्र सिंह तंवर द्वारा विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया एवं विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की गई। इस अवसर पर व्याख्याता बृजेश सिंह यादव, दलवीर सिंह, प्रदीप ढाका, अभिनव खत्री, प्रवीण कुमार एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................