राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर के विद्यार्थियों ने हैवेल्स इंडिया लिमिटेड प्लांट का किया औद्योगिक दौरा

Sep 26, 2025 - 13:04
 0
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर के विद्यार्थियों ने हैवेल्स इंडिया लिमिटेड प्लांट का किया औद्योगिक दौरा

कठूमर  (दिनेश लेखी) भारतीय मानक ब्यूरो शाखा जयपुर एवं राजस्थान शिक्षा परिषद उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूरपुर के मानक क्लब के विद्यार्थियों ने आज एमआईए अलवर स्थित हैवेल्स इंडिया लिमिटेड इलेक्ट्रिक वायर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शैक्षणिक एवं औद्योगिक भ्रमण किया।
बीआईएस अलवर जिले के मुख्य रिसोर्स पर्सन मनोज कुमार सैनी ने बताया कि बीआईएस के दिशानिर्देशों के अंतर्गत मानक क्लब के विद्यार्थियों में उत्पाद निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण एवं औद्योगिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करने के उद्देश्य से जिले के चयनित विद्यालयों के छात्रों को विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का एक्सपोजर विजिट कराया जा रहा है। 
इसी क्रम में नूरपुर विद्यालय के विद्यार्थियों को हैवेल्स के अत्याधुनिक प्लांट का दौरा कराया गया। भ्रमण के दौरान प्लांट एचआर हेड उमेश ने छात्रों को बिजली के तार निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया, गुणवत्ता परीक्षण मानक एवं उत्पादन से जुड़ी नवीनतम तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी। 
इसके साथ ही हैवेल्स द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित गतिविधियों जैसे विद्यालयों में शौचालय निर्माण, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था एवं फर्नीचर उपलब्ध करवाने जैसी पहल की भी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की गई। इस औद्योगिक भ्रमण में विद्यालय के शिक्षक ललित किशोर, मुकेश कुमार एवं सुमन देवी भी विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................