यूजीसी के मामले को लेकर न्यायालय के द्वारा फिलहाल रोक लगाने के बावजूद विरोध प्रदर्शन? यूजीसी के खिलाफ सर्व समाज का मशाल जुलूस

Feb 3, 2026 - 13:28
 0
यूजीसी के मामले को लेकर न्यायालय के द्वारा फिलहाल रोक लगाने के बावजूद विरोध प्रदर्शन? यूजीसी के खिलाफ सर्व समाज का मशाल जुलूस

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर में आज सर्व समाज के आह्वान पर यूजीसी  के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया।  मशाल जुलूस शहीद स्मारक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए होप सर्कस तक पहुंचा। और सरकार के फैसले के खिलाफ  नारेबाजी की गई। सर्व समाज के प्रतिनिधि पियूष पंडित और आकाश मिश्रा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री को सत्ता में लाने में स्वर्ण समाज सहित सर्व समाज का बड़ा योगदान रहा है, लेकिन इसके बावजूद सरकार द्वारा ऐसा कानून लाया गया है, जो समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रहा है। यह फैसला न केवल सामाजिक समरसता के खिलाफ है, बल्कि युवाओं और शिक्षा व्यवस्था पर भी  प्रदर्शनकारियों ने यह भी बताया कि आगामी 19 मार्च को इस मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है। यदि उस तारीख तक सरकार ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया, तो सर्व समाज आंदोलन को और व्यापक रूप देगा और सड़कों से लेकर न्यायालय तक संघर्ष किया जाएगा। अंत में वक्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया कि यूजीसी  देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक अहम संस्था है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................