गायत्री प्रज्ञापीठ भूरी कुड़ी में कन्याओं ने किया गायत्री महायज्ञ का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) अखिल विश्व गायत्री परिवार की स्थानीय शाखा के तत्वाधान में गायत्री प्रज्ञापीठ भूरीकुड़ी में जयश्री तंवर के आचार्यत्व में गायत्री यज्ञ का आयोजन हुआ। आयोजन में शामिल कन्याओं ने गायत्री महामंत्र दुर्गा मंत्र एवं अन्य शक्ति प्रतीक मंत्रों के सामूहिक उच्चारण के साथ लोक शांति एवं देश की खुशहाली के लिए यज्ञ में आहुतियां दी।
शक्ति पर्व नवरात्रि में महाशक्ति की पूजा अर्चना एवं आराधना चहूं ओर की जा रही है ऐसे में गायत्री प्रज्ञा पीठ में भी कन्याओं द्वारा महाशक्ति की आराधना स्वरूप इस यज्ञ का आयोजन किया गया ।इसमें विजयश्री तंवर, देविका तंवर, डिंपल तंवर सिद्दीका, वेदिका सैनी , गुंजन सैनी एवं माही सैनी आदि ने भागीदारी की।ओम् शांति एवं सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया: की मंगल कामना के साथ आयोजन का समापन किया गया।


