1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह समारोह का आयोजन
भरतपुर, 29 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस समारोह में 1 अक्टूबर बुधवार को प्रातः 11 बजे से अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय वृद्धाश्रम, मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, पेंशनर स्वर्ण जयन्ती नगर, समस्त उपखण्ड़ अधिकारी एवं विकास अधिकारी कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 2 अक्टूबर गुरूवार को प्रातः 7 बजे से अनुसूचित जातियों का कल्याण दिवस कार्यक्रम गांधी पार्क में एवं प्रातः 10 बजे व दोपहर 2 बजे से बावरी बस्ती स्टेशन के पास तथा देवनारायण आवासीय विद्यालय आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 3 अक्टूबर शुक्रवार का अपराधी सुधार दिवस कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे केन्द्रीय कारागृह सेवर एवं दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह पर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 4 अक्टूबर शनिवार को प्रातः 9 बजे बाल दिवस कार्यक्रम समस्त राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, समस्त आंगनबाड़ी केन्द्र व बालिका गृह एवं राजकीय सम्प्रेक्षण एवं किशोर गृह में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 5 अक्टूबर रविवार को महिला एवं बालिका कल्याण दिवस कार्यक्रम प्रातः 10 बजे समस्त राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, नारी निकेतन, राजकीय बालिका छात्रावास में आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 6 अक्टूबर सोमवार को जन चेतना दिवस कार्यक्रम प्रातः 11 बजे समस्त राजकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय, उज्वला नशा मुक्ति केन्द्र, राजकीय छात्रावास पर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 7 अक्टूबर मंगलवार विशेष योग्यजन कल्याण दिवस कार्यक्रम प्रातः 10 बजे श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति पर एवं सांय 4 बजे समाज कल्याण सप्ताह का समापन राजकीय अम्बेडकर छात्रावास प्रथम एवं द्वितीय में संयुक्त रूप से किया जायेगा।