स्वच्छ भारत अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां, प्रशासन बने अनजान

शमशान भूमि में लगा गंदगी का ढेर और मरे हुए जानवरों का बना अड्डा

Sep 30, 2025 - 13:42
 0
स्वच्छ भारत अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां, प्रशासन बने अनजान

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) कस्बा में कचरा गाड़ी कस्बे के प्रत्येक गली मौहल्ले से कचरा एकत्रित करने सुबह-सुबह आती है। स्वच्छ भारत का इरादा-कर लिया हमने की म्यूजिक ट्यून के साथ प्रत्येक वार्डों में घूम- घूमकर कचरा एकत्रित करती है लेकिन नगरपालिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण सफाई कर्मचारी ही स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ा रहें है। मामला श्मशान भूमि खुमरेडीं का है।जहां नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण गंदगी और मरे हुए जानवर का अड्डा बन गया है। या फिर यह कहें कि यह तस्वीर नगरपालिक की लचर सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है। साथ ही सफाई कर्मचारियों की मनमानी की भी पोल खोल रही है। किस तरह सफाई के नाम पर खुमरेड़ी शमशान भूमि के पास कचरे का ढेर लगाकर सरेआम स्वच्छ भारत अभियान मिशन कि धज्जियां उड़ाई जा रही है और लाखों रुपए का चूना लगाया जा रहा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिक स्वच्छता को लेकर अब इतनी गंभीर नही रही जितनी इस अभियान के आरम्भ में थी और यह अभियान सिर्फ आंकडों का खेल बनकर प्रशासन और सरकार की आंखों में धूल झौंक रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की ओर से स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर से शुरू होकर आगामी 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहा है।लेकिन कस्बे में लाखों रुपए खर्च करने के बाद भी हालत जस की तस बनी हुई है। इसके बाद भी कस्बे का सौंदर्यीकरण पर पश्न चिन्ह लगा हुआ है और कस्बे के स्टेट हाईवें सड़क  52 के दोनो और विभाग के द्वारा बनाए गए नाले में कचरे का ढेर सहित खुमरेड़ी श्मशान घाट पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। हालांकि कस्बे में स्वच्छ बनाने की कवायद की गई, लेकिन नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के चलते इस अभियान की धज्जियां उड़ती नजर आई। जहां खुमरेड़ी श्मशान भूमि की दीवार तोड़कर गांव का कचरा और मृत जानवरों को वहां डाला जा रहा है। जिससे आसपास का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। जहां मानव की मृत्यु के उपरांत अंतिम संस्कार किया जाता है।

श्मशान घाट में शंकर का पवित्र तपोभूमि निवास स्थान माना जाता है। एक और सरकार द्वारा स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम चलाई जा रही है। वही खुमरेडीं श्मशान घाट में स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रहीं है। नगर पालिका के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा श्मशान भूमी की दीवार को तोड़कर संपूर्ण गांव का कचरा एवं मरे हुए जानवरों को लाकर श्मशान घाट में डाला जाता है। जिससे मरे हुए जानवरों एवं गंदगी की बदबू से आसपास का वातावरण प्रदूषित होता है।  वर्तमान में पवित्र शमशान भूमि मरे हुए जानवरों व गंदगी का अड्डा बना हुआ है। इस श्मशान भूमि के विकास की बात केवल दाह संस्कार व तीये तक चलती है और वह तीये के बाद सिमट कर रह जाती है। इस प्रकार श्मशान भूमि के विकास व सौंदर्यीकरण की निगाहें सिर्फ नारायणपुर नगर पालिका पर टिकी हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि जो चैयरमैन अंतिम संस्कार जैसी पवित्र तपोस्थली श्मशान घाट का विकास नहीं करवा सकता तो उनसे विकास की कल्पना कैसे की जा सकती है। नारायणपुर नगर  पालिका चैयरमैन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराने के बाद भी समस्या जस की तस है। जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है की शीघ्र ही खुमरेडीं श्मशान भूमि में पड़ा हुआ गंदगी के ढेर और मरे हुए जानवरों को यहां लाकर  डालने वालों लोगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनको पाबंद किया जाए। उन्होने चेतावनी दी  कि है की शीघ्र समस्याओ का निस्तारण किया जाए।अन्यथा धरना-प्रदर्शन करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

नारायणपुर नगर पालिका अधिशासी अधिकारी (ईओ) विशाल यादव ने बताया की इस समस्याओ का तुरंत प्रभाव से समाधान करके उनको खुमरेड़ी श्मशान घाट पर कचरा नही डालने हेतु पाबंद करवाते है। जिससे आवागमन करने वाले राहगीरों को कचरे के ढेर से और मृत जानवरों से फैल रही दुर्गंध का सामना ना करना पड़े।और स्टेट हाईवें 52 सड़क के दोनो और बनाए गए नालों से भी गंदगी के ढेर को भी जल्द-से-जल्द निकला देगें,जिससे आमजन फैल रही मौसमी बीमारी से बच सकेंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................