रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला शव:सिर, चेहरे, आंख पर चोट के निशान, 8 दिन पहले हुई थी मौत

Oct 1, 2025 - 11:54
Oct 1, 2025 - 11:55
 0
रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला शव:सिर, चेहरे, आंख पर चोट के निशान, 8 दिन पहले हुई थी मौत

जयपुर में झाड़ियों में एक युवक का शव मिला है। सिर,चेहरा,आंख, नाक और गले पर चोट के निशान है। शव 8 दिन पुराना है, जिसकी पहचान नहीं हुई है। करधनी थाना पुलिस ने कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शव को रखवाया है। मृतक की पहचान नहीं हुई है।

SI चमनलाल ने बताया- कनकपुरा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास 21 सितंबर को शव मिला था। संभावना है कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। मृतक की उम्र करीब 40 साल है। वह नीले कलर की जींस, मटमैला कलर की हाथ बाजू की शर्ट पहने हुए था।

शर्ट के दाहिनी तरफ इंग्लिश में एडिडास कंपनी का स्टिगर लगा है। बाएं हाथ की कलाई में फास्टट्रैक कंपनी की घड़ी पहनी हुई है। पैरों में ब्लैक कलर के जूते पहने है। दोनों हाथों की हड्डियां निकली हुई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................