सीएम ने सपत्नीक किया कन्या पूजन, पकवान खिला बांटे उपहार
हलैना (विष्णु मित्तल) राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सपत्नीक सीएम निवास पर मां शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर्व के उपलक्ष्य में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामनाएं और माँ सिद्धिदात्री की अनुपम कृपा प्रदेशवासियों पर अनवरत बनी रहे,यही मंगलकामना है। सीएम भजन लाल शर्मा ने कन्याओं को पकवान खिला कर उनके चरण स्पर्श करते हुए उपहार भेंट किए साथ ही मां शारदीय नवरात्रि की महानवमी की देश प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।