60 मेधावी छात्र छात्राओं को श्रीराम फाइनेंस ने प्रदान की छात्र वृति
डीग (नीरज जैन) डीग मे नगर रोड स्थित श्री राम फाइनेंस लिमिटेड के सौजन्य से भगवान सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 60 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रमाण पत्र तथा चैक द्धारा छात्रवृती प्रदान की गई। संस्था द्वारा सातवीं, आठवीं, नवमी के छात्र-छात्राओं को छात्र वृति के रूप में 4000, दसवीं, 11वीं के छात्र-छात्राओं को 4500 रुपए की राशि स्कॉलरशिप के रूप में प्रदान की गईl मुख्य अतिथि केदार सिंह थे।
संस्था के ब्रांच मैनेजर राकेश सिंह नरूका ने कहा कि संस्था द्धारा मेधावी छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए के लिए हर साल प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। संस्था की इस पहल से छात्र-छात्राओं में शिक्षा के प्रति रुझान बढ़ेगा उनका आत्मबल एवं आत्मसम्मान बढ़ेगा। इस दौरान हेतराम सिंह, अमित कुमार कृष्ण वीर, रंजीत,मलिक, पंकज, उत्कर्ष, भूपेंद्र, गायत्री,पीएलवी प्रियंका शर्मा ,छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे। संचालन पैनल अधिवक्ता राजेंद्र शर्मा ने किया।


