जवाबदेह प्रशासन के लिए मंत्री बेढ़म का औचक निरीक्षण; बिजली-पानी की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

Jan 12, 2026 - 12:22
 0
जवाबदेह प्रशासन के लिए मंत्री बेढ़म का औचक निरीक्षण; बिजली-पानी की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

डीग (नीरज जैन) 12 जनवरी। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने सोमवार को सीकरी क्षेत्र का प्रातःकालीन आकस्मिक निरीक्षण कर आमजन से सीधा संवाद किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप जवाबदेह प्रशासन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मंत्री बेढ़म ने बिना किसी पूर्व औपचारिक सूचना के पिराका बास, किशनपुरा और सूरज वाल्मीकि बस्ती का दौरा किया।

जनप्रतिनिधि का दायित्व कार्यालयों तक सीमित नहीं निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री बेढ़म ने कहा, "सुशासन का असली अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं को मौके पर जाकर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।" उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी लाभ पहुँचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अधिकारियों को 'मिशन मोड' में काम करने के निर्देश पिराका बास और किशनपुरा में ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट, जर्जर सड़कों और सफाई व्यवस्था को लेकर शिकायतें दर्ज कराईं। मंत्री बेढ़म ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर उन्हें समयबद्ध समाधान के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि जन-समस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।

वाल्मीकि बस्ती में बुनियादी सुविधाओं पर जोर मंत्री विशेष रूप से सूरज वाल्मीकि बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने वंचित वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक है जब वह सर्वसमावेशी हो। बस्ती में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए उन्होंने अधिकारियों को तत्काल प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम विकास समितियों के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने मंत्री की इस संवेदनशीलता और बिना तामझाम के उनके बीच पहुँचने की पहल का स्वागत किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................