राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती पर सूचना केन्द्र में होगा कार्यक्रम
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राष्ट्रपिता महात्मा गाँंधी जी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा 2 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से 11ः45 तक सूचना केन्द्र में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में महात्मा गाँधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर महात्मा गाँधी के प्रिय भजन तथा रामधुन का आयोजन किया जायेगा।