लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजया दशमी उत्सव मनाया
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम बिचगांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव मनाया गया। चंद्र प्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वेद प्रकाश जिला कार्यवाहक रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और गणमान्य नागरिक शामिल हुए ।वेद प्रकाश जी ने सभी से संघ के शताब्दी वर्ष में पंचपरण पर चर्चा करते हुए पचप्ररण अपनाने का आवाहन किया।
इधर लक्ष्मणगढ़ के खोह और टोड़ा मंडल में विजया दशमी उत्सव मनाया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सतीश चंद्र विभाग घुमंतू कार्य प्रमुख रहे। उन्होंने अपने में उपस्थित स्वयंसेवकों से श्री राम जी के आदर्श को अपनाने और समस्त हिंदू समाज को संघ से जोड़ने का आवाहन किया।